Sonu Nigam News : फेमस सिंगर सोनू निगम ने अपनी आवाज से देश और दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। उनके सभी गाने लोगों का दिल जीत लेते हैं। आज भी उनके गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। सोनू निगम जितना मीठा गाते हैं। वह उतनी ही तीखी आवाज में अपना विरोध जाहिर करते हैं।
सोनू निगम का वायरल वीडियो
बता दें कि हाल ही में सोनू निगम ने अपनी मीठी आवाज में तीखी नाराजगी जाहिर की है। सोनू निगम ने कुछ दिग्गज सिंगर्स को पद्म अवॉर्ड ना मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। सोनू निगम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा ‘दो ऐसे सिंगर्स जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पिरेशन दी है। इनमें से एक मोहम्मद रफी साहब को तो हमने केवल पद्म श्री पर ही सिमटा दिया। और दूसरा नाम है किशोर कुमार जी जिन्हें पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ। अलका याग्निक काफी समय से अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रही हैं उन्हें अभी तक कुछ नहीं मिला है। श्रेया घोषाल को भी काफी समय हो गया है, उन्हें भी यह अवॉर्ड मिलना चाहिए। सुनिधि चौहान ने एक पूरी जेनरेशन को इंस्पायर किया है, उन्हें भी अभी तक कुछ नहीं मिला है। ऐसे और भी कई नाम हैं कई फील्ड के जिन्हें यह सम्मान नहीं मिला है। इस वीडियो के साथ सोनू निगम ने कैप्शन लिखा है, “भारत और उसके पेंडिंग पद्म अवॉर्ड पाने वाले।”
25 जनवरी को हुआ था पद्म अवॉर्ड का अनाउंसमेंट
गौरतलब हो कि 25 जनवरी की शाम को पद्म अवॉर्ड का अनाउंसमेंट किया गया था। इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नाम शामिल थे। जैसे रिजीत सिंह, शेखर कपूर, अनंत नाग, नंदमुरी बालकृष्ण, अजित कुमार, अशोक सराफ, जसपिंदर नरूला। इन सभी को पद्म अवॉर्ड ने का ऐलान किया गया था।