janmashtmi 2023: देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम मनाई जा रही है। दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को पड़ रही है। ऐसे में कई भक्तों ने 6 तारीख को, तो कई लोग आज जन्मोत्सव मना रहे हैं।
janmashtmi 2023: 7 सितंबर को व्रत रखने वाले भक्त
जो भक्त वैष्णव परंपरा के अनुसार, 7 सितंबर, गुरुवार को जन्माष्टमी का व्रत रख रहें, वो लोग 8 सितंबर, शुक्रवार को पारण करेंगे। इनके लिए पारण का शुभ मुहूर्त 8 सितंबर की सुबह 06 बजकर 02 मिनट के बाद का रहेगा।
janmashtmi 2023: जन्माष्टमी दो दिन की क्यों?
देश के जिस भाग में सूर्योदय कालीन तिथि को वरीयता दी जाती है वहां और वैष्णव सम्प्रदाय तथा सन्यासियों द्वारा यह पर्व 07 सितंबर गुरुवार को सूर्योदयकालीन अष्टमी तिथि के दिन मनाया जायेगा, क्योंकि ये भक्त अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल को ही वरीयता देते हैं।
janmashtmi 2023: मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम
मथुरा, वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम मनाई जा रही है। बता दें कि जन्माष्टमी का हिन्दुओं का त्योहार माना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मदिन काफी हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। सभी भक्त जन प्रातकाल से व्रत रखते हैं और रात के 12 बजे भगवान कृष्ण की पूजा अराधना करते हैं। प्रसाद वितरण करके व्रत खोलते हैं।