रश्मि सिंह|Tejashwi Yadav Speech Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आपना बहुमत साबित कर रहे है। आज का दिन उनके लिए अग्निपरीक्षा देने जैसा रहेगा। बिहार विधानसभा में हो रहे फ्लोर टेस्ट से पहले से ही बिहार के सियासी हलचल जारी है। आज दोनों खेमा अपना-अपना बहुमत साबित थोड़ी देर में करेगी। ऐसे में अब तेजस्वी यादव ने अपना पक्ष रखा है।
सम्मान नहीं डील करते है- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का इनलोगों ने विरोध किया। आरक्षण के विरोध में नारे लगाए और नीतीश कुमार उनके साथ चले गए। तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर कहा कि ये लोग सम्मान नहीं करते है, डील करते है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लालू यादव के बेटे है, डरते नहीं है, हमलोग संघर्ष करते है।
#WATCH पटना: NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, बहुत खुशी की बात है। कर्पूरी ठाकुर और मेरे पिता(लालू यादव) के साथ आप(नीतीश कुमार) काम कर चुके हैं… आपको तो ये पता था कि जब कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण… pic.twitter.com/RgZBVZz9ir
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
नीतीश कुमार पर कसा तंज
फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। 9 बार तो शपथ ली ही लेकिन एक ही टर्म में उन्होंने तीन-तीन बार शपथ ली है। हमने ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा।
#WATCH पटना: NDA के फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। 9 बार तो शपथ ली ही लेकिन एक ही टर्म में… pic.twitter.com/ZVwPkcZz5Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
तेजस्वी यादव हुए भावुक
तेजस्वी यादव ने कहा कि आप हमें बता देते कि हम जाने वाले है। हम उपमुख्यमंत्री थे, अच्छे पल को हम याद रखेंगे। हमारे मन में कोई खोट नहीं है। आप तो बुलाए नहीं, खुद ही चले गए राजभवन। मन में शंका नहीं पालिए, कोई कन्फूजन होगा तो बुलाके बता दीजिए, चाचा चले गए, भतीजा झंडा उठाएगा। NDA के फ्लोर टेस्ट बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे… कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमें बोलते रहे की तुम हमारे बेटे की तरह हो… हम भी नीतीश कुमार को राजा दशरथ की तरह ही पिता मानते हैं… इनकी मजबूरी रही होगी जैसे राजा दशरथ की रही थी कि भगवान राम को वनवास भेज दिया गया। हालांकि हम इसे वनवास नहीं मानते हैं। हमें तो इन्होंने(नीतीश कुमार) जनता के बीच भेजा है, उनके सुख और दुख का भागीदार बनने के लिए।”
#WATCH पटना: NDA के फ्लोर टेस्ट बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे… कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमें बोलते रहे की तुम हमारे बेटे की तरह हो… हम भी नीतीश कुमार को राजा दशरथ की तरह ही पिता मानते… pic.twitter.com/cGZyI3ffIo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
कैकेयी को पहचानिए-तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि “दशरथ चाहते थे कि राम बनवास नहीं जाएं, लेकिन कैकेयी जरुर चाहती थी कि राम बनवास जाएं। आप सरकार चलाइए, नौकरी बांटिए लेकिन कैकेयी को आप पहचानिए।”