रश्मि सिंह|Dumka Gangrape Case: झारखंड के दुमका का से दर्दनाक हिंसा सामने आई है। यहां स्पेन की एक महिला से शुक्रवार यानी 1 मार्च को गैंगरेप हुआ। इस मामले से जुड़े तीन आरोपी को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर दुमका के एसपी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। साथ ही उन्होंने बताया की तीन आरोपी को हिरासत में ले लिया गाय है। घटना पर पुलिस का कहाना है कि फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया की वारदात के वक्त महिला अपने पार्टनर के साथ एक टेंट में सो रही थी। उन्होंने आगे बताया की महिला मेडिकल जांच सहित मामले की जांच की रही है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On the complaint filed by a Spanish woman that she was gang raped in the Hansdiha police station area last night, BJP MLA Anant Ojha says, “This is a stain on the state. This shows the deteriorating law & order situation in the state that even the… pic.twitter.com/9y5hqrCFCP
— ANI (@ANI) March 2, 2024
7-8 युवक शामिल
पुलिस की मानें तो घटना के दौरान सात से आठ स्थानीय युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जरमुंडी उप मंडल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना शुक्रवार रात को हुई। इसके अलावा उन्होंने बाकी जानकारी बाद में देने की बात कही। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात यह दंपति बाइक पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचा था और बिहार और फिर नेपाल जा रहा था। रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरूमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रूके थे।