रश्मि सिंह|PM Modi Bulandshahr: पीएम मोदी आज यानी 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लोगों को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। बुलंदशहर में हुए इस उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी और राज्यपाल आनंदी पटेलके स्वागत के लिए खुद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। रिपोर्ट की माने तो कार्यक्रम में पीएम ने 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें रेल, सड़क, तेल व गैस और शहरी विकास एवं आवास जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
#WATCH बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
(वीडियो सौजन्य: DD न्यूज) pic.twitter.com/vs72ZCaK3a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
यूपी के लोगों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने सबसे पहले राज्यपाल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आपका ये प्यार और विश्वास जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं, यह समय माताओं और महिलाओं के लिए सबसे व्यस्त समय होता है। लेकिन सबकुछ छोड़कर माता और बहने आशिर्वाद देने आई, इसके लिए प्रणाम। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभू श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता के दर्शन का सौभाग्य मिला है। पीएम ने इस दौरान पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट भी मिले है।
#WATCH बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/8zCGQd8fMB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
2024 तक भारत के विकसीत बनाना है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, साथियों अयोध्या में मैने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का काम संपूर्ण हुआ और अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। पीएम ने आगे कहा, लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होता है। सबको मिलकर प्रयास करना होता है। विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। इसकेलिए हमें खेत खलिहान से लेकर ज्ञान, विज्ञान, उद्योग और उद्यम तक, हर शक्ति को जगाना है। आज का ये आयोजन इसी दिशा में एक और कदम है।
#WATCH बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम… pic.twitter.com/ivsQdFJHzb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
इन प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
आपको बता दें कि, बुलंदशहर में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी डीएफसी पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबी डबल लाइन, मथुरा-पलवल सेक्शन और चिपियाना बुजुर्ग-दादरी सेक्शन को जोड़ने वाली चौथी लाइन, अलीगढ़ से भदवास चार लेन वाला वर्क पैकेज-1, एनएच 709ए की चौड़ाई बढ़ाने, एनएच-709 एडी पैकेज के शामली-मुजफ्फरनगर सेक्शन को चार लेन करने व अन्य रोड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किए।
#WATCH बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में लंबे समय तक भारत में विकास को केवल कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं… pic.twitter.com/SeL13w2Arp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle