Delhi Vidhansabha Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) के लिए आम आदमी पार्टी के लिए समाजवादी पार्टी चुनाव प्रचार करेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। अखिलेश यादव के साथ कई सांसद भी प्रचार करेंगे।
आप और सपा का गठबंधन
बता दें कि कांग्रेस और आप दोनों पार्टियां जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने दिल्ली में 2024 का लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। हालांकि दोनों पार्टियां दिल्ली विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ रही है। दिल्ली में आप और कांग्रेस में भिड़ंत देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे को नीचे दिखाने में कहीं भी कमीं नहीं छोड़ रही हैं।
दिल्ली में चुनावी खेल काफी दिलचस्प
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने वाले हैं। सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक-साथ मतदान होना है। आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बचाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए कई ऐलान किए हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी चुनावी मैदान में उतर चुकी है। दिल्ली की सत्ता अपने हाथों में लेने के लिए भाजपा अपना हर संभव प्रयास कर रही है। दिल्ली में भाजपा और आप के बीच चल रहा चुनावी खेल अपने अंतिम मोड़ पर आ चुका है। 5 फरवरी को मतदान के बाद 8 फरवरी को नतीजों की घोषणा की जाएगी।