Ajmer Dargah News : राजस्थान की प्रसिद्ध अजमेर दरगाह में वकील विष्णु गुप्ता ने शिव मंदिर होने का दावा किया है। इस दावे के बाद अजमेर दरगाह से वापस लौट रहे वकील विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी कार पर शनिवार, 24 जनवरी को करीब सुबह 7 बजे फायरिंग की गई। अजमेर दरगाह विवाद में परिवादी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक से फायरिंग कर दी।
विष्णु गुप्ता पर हुआ हमला
विष्णु गुप्ता अपने ड्राइवर के साथ अजमेर से वापस दिल्ली लौट रहे थे। उसी समय दो बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दी। विष्णु गुप्ता के मुताबिक शनिवार सुबह दो बाइक सवार उनकी कार का पीछा कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ड्राइवर ने कार को काफी तेजी से दौड़ाया। लेकिन बदमाश फायरिंग करते रहे। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से वह दोनों ही बच गए। किसी को भी कोई चोट नहीं आई। इस दौरान बाइक सवार हमला कर फरार हो गए। वारदात के बाद अजमेर पुलिस को उन्होंने फोन करके घटना की जानकारी दी गई।
पहले से मिल रहीं थी धमकियां
24 जनवरी को दरगाह वाद प्रकरण में सुनवाई होने के कारण विष्णु गुप्ता अजमेर गए हुए थे। विष्णु गुप्ता पर पूर्व में भी लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने इसे लेकर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को शिकायत दर्ज की थी। हालांकि उनकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं की गई थी।