Corona Virus NewsUpdate : भारत में एक बार फिर कोविड-19 का संकट मंडरा रहा है। कोरोना का कहर पूरी दुनिया पहले भी देख चुकी है। इस कहर से भारत भी अछुता नहीं रह पाया था। लेकिन भारत ना केवल इससे लड़ा बल्कि उभरा भी। भारत ने इस वायरस को मात दी, लेकिन इस वायरस ने कई लोगों के अपनों की जान ले ली। किसी ने अपने मां को खोया, तो किसी ने अपना बच्चा। वो दौर तो गुजर गया लेकिन उसकी यादें अभी भी लोगों के दिल और दिमाग में ताजा हैं। लेकिन अब करोना एक बार फिर भारत में पैर पसार रहा है।
देश में पैर पसार रहा कोरोना
देशभर में वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बार कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है। इस नए VARIANT का नाम Covid-19 JN.1 है। इस साल अब तक भारत में कोरोना के 257 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल से यह नए मामले सामने आए हैं।
- हरियाणा : 3
- गुजरात : 15
- महाराष्ट्र : 26
आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की एडवाइजरी
इसी के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक एडवाइजरी जारी की है। आंध्र प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक आयु के) और गर्भवती महिलाओं को सख्ती से घर के अंदर रहने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को कोविड़ नियमों का पालन करने की भी सलाह दी है। इसके अलावा सरकार ने प्रार्थना सभा, सामाजिक समारोह, पार्टियां, समारोह वगैरह जैसे सभी सामूहिक समारोहों पर रोक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सभी लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
कोविड-19 के समय बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को इससे अधिक बचने की जरूरत है। समय-समय पर नियमित रूप से हाथ धोएं, खांसते/छींकते समय मुंह ढंकें और अपने चेहरे को छूने से बचें। ज्यादा वायरल फैलने वाले इलाकों में मास्क पहनें। अगर आप भीड़भाड़ वाले जगह जा रहे हैं, तो मास्क पहनें।
कोरोना वायरस के 6 लक्षण
- बुखार या ठंड लगना – शरीर का तापमान बढ़ना या ठंड महसूस होना
- खांसी – सूखी खांसी या कभी-कभी बलगम वाली खांसी।
- सांस लेने में तकलीफ – सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई।
- थकान – अत्यधिक थकावट या कमजोरी महसूस होना।
- शरीर में दर्द – मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द।
- स्वाद या गंध की हानि – खाने का स्वाद न आना या गंध महसूस न होना।
- 
भीड़-भाड़ वाली जगहों, खासकर बंद स्थानों में मास्क का उपयोग करें।
- 
बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएँ या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
- 
दूसरों से कम से कम 1-2 मीटर की दूरी बनाए रखें।
- 
खांसते या छींकते समय टिश्यू या कोहनी से मुँह और नाक ढकें।
- बुखार, खाँसी, या साँस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।






 
  
  
  
  
 



 
                                









 
			




































































 
			
 
                                








 
							
 
  
  
 