Dino Morea News : बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया पिछले काफी दिनों से मीठी नदी सिल्ट घोटाला मामले को लेकर जांच के घेरे में थे। इस मनी लॉन्ड्रिग मामले में एक्टर के घर ईडी ने छापेमापी की है। जिसमें 15 जगह शामिल हैं। डिनो मोरिया का बांद्रा स्थित घर में 6 जून को सुबह 8 बजे से उनके घर पर तलाशी की गई। इस मामले में एक्टर से दो बार ईओडब्लू पूछताछ कर रही है।
फिल्म एक्टर डिनो मोरिया से 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई स्कैम मामले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेस विंग (EOW) पूछताछ कर चुका है। इसके साथ ही एक्टर को इस मामले में समन भी भेजा गया था। अब ईडी की टीम एक्टर के बांद्रा स्थित घर पर कुछ कागजात लेने के लिए पहुंची है।
डिनो मोरिया के घर छापमारी
इस छापे के पहले भी डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो को EOW ने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहने के लिए कहा था। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। इस मामले में 15 जगहों पर छापेमारी की गई है, जिसमें मुंबई से लेकर का कोच्चि भी शामिल है।
मामला 20 साल से चल रहे मुंबई में मीठी नदी से गाद निकालने वाले प्रोजेक्ट का है। इस प्रोजेक्ट के लिए 1100 करोड़ रूपये का ठेका दिया गया था। शुरूआती जांच में पता चला कि इस दौरान कुल 18 ठेकेदारों को इसका ठेका दिया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम ने उपकरण किराये पर लेने में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। जिसके बाद 65 करोड़ 54 लाख रूपये का नुकसान का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर ईडी की जांच चल रही है।