नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। कम बजट में बनी ये फिल्म अब तक 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
सच्ची घटना पर बनी फिल्म आर्टिकल 15 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, #आर्टिकल15 40 cr के पार दूसरे हफ्ते में शुक्रवार 2.65 cr, शनिवार 4 cr. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर में टोटल कमाई 40.86 cr.
#Article15 crosses ₹ 40 cr mark… Continues its steady run at metros, which should help it cross ₹ 50 cr mark in coming days… [Week 2] Fri 2.65 cr, Sat 4 cr. Total: ₹ 40.86 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 7, 2019
8 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक 40 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। उस लिहाज से फिल्म का अब तक का कलेक्शन काफी अच्छा माना जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने 5.02 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म को शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से पूरी टक्कर मिली, लेकिन दोनों ही फिल्में अपनी शानदार कमाई करती नजर आ रही हैं। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में आयुष्मान ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है।